मप्र के जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। ज्योतिरादित्य ने सिंधिया ने किया ट्वीट।

भोपाल, मध्य प्रदेश. कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। वे मुरैना जिला की जौरा विधानसभा सीट से विधायक थे। 65 वर्षीय शर्मा कैंसर से पीड़ित थे। उनका भोपाल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। बताते हैं कि शनिवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शर्मा के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। उनकी पार्थिव देह मुरैना ले जाई गई। रविवार को उनके पैतृक गांव जापथाप में अंतिम संस्कार होगा। शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है।

Scroll to load tweet…


बनवारी लाल शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया करीबी माने जाते थे। सिंधिया ने ट्वीट के जरिये दुख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि शर्मा ने बसपा उम्मीदवार का हराकर चुनाव जीता था। हालांकि इससे पहले 2013 में वे भाजपा प्रत्याशी सूबेदार सिंह से हार गए थे।