मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार चार मामले सामने आए हैं। जबलपुर में दो महिलाओं सहित चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर भरत यादव ने शुक्रवार को बताया कि जांच रिपोर्ट में हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे एक परिवार के तीन लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जबलपुर. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार चार मामले सामने आए हैं। जबलपुर में दो महिलाओं सहित चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर भरत यादव ने शुक्रवार को बताया कि जांच रिपोर्ट में हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे एक परिवार के तीन लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि ये लोग दो दिन पहले ही विदेश से वापस आए हैं। यादव ने बताया कि प्रशासन ने उनकी विदेश यात्रा की जानकारी हासिल होने के बाद उनकी जांच के लिए नमूने लिए थे। इन मरीजों को सरकारी जिला विक्टोरिया अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया और बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।

संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश जारी 
उन्होंने बताया कि सभी चार लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव मिली है। जिला कलेक्टर ने कहा कि निगरानी प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन अब उन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है जिनसे ये लोग विदेश यात्रा से वापस आने के बाद जबलपुर में मिले थे। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

इन लोगों के नमूनों की जांच जबलपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ में की गई जो कि मध्यप्रदेश में एम्स भोपाल के बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए दूसरा अधिकृत केन्द्र है।