ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टि्वटर पर अपने समर्थकों के एक वीडियो शेयर करते  हुए कहा- मैं कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते आपको हो रही परेशानियों से अवगत हूँ। प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से आपसे दूर हू। 


भोपाल. करोना का कहर और देश में लॉकडाउन हो जान के बाद कोई किसी से मुलाकात नहीं कर पा रहा है। इससे बचने के लिए पीएम मोदी ने देश की जनता से सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने की अपील की है। जिसका पालन आम लोगों के साथ राजनेता भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ज्योतिरादित्य सिंधिया टि्वटर पर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो शेयर कर साझा किया दर्द
दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इसलिए तो उन्होंने 26 मार्च को टि्वटर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने का दर्द साझा किया है। 

ज्योतिरादित्य ने समर्थकों से की यह अपील
 सिंधिया ने इस वीडियो में अपने समर्थकों और मध्य प्रदेश की जनता के लिए कहा- मैं कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते आपको हो रही परेशानियों से अवगत हूँ। लेकिन प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील और अनिवार्यता की वजह से आप लोगों के बीच नही आ पा रहा हूँ। आप आपना ख्याल रखिए और सरकार के आदेशों का पालन करिए।