लॉकडाउन के चलते एमपी बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने आपको घर में ही कैद कर लिया है। वह अपने पोते-पोती के साथ वक्त बिता रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों की जिद पर उनके लिए घोड़ा भी बन जाते हैं।

भोपाल. कोरोना के कहर से बचने के लिए देश को आने वाले 21 तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कोई भी घर से बाहर नहीं निकल रहा है। ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों की जिद पर बन जाते हैं घोड़ा 
दरअसल, लॉकडाउन के चलते बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने आप को घर में ही कैद कर लिया है। वह किसी से मुलाकत नहीं कर रहे हैं। ऐसे खाली समय वह सिर्फ और सिर्फ अपने पोते-पोती के साथ वक्त बिता रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों की जिद पर वह उनके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके लिए घोड़ा भी बन रहे हैं।

एमपी की सत्ता परिवर्तन के अहम किरदार
पिछले दिनों जब एमपी की सियासत में घमासान मचा हुआ था तो नरोत्तम मिश्रा का इसमें बड़ा रोल था। बताया जाता है कि प्रदेश में फिर से भाजापा की सरकार लाने में वह अहम किरदार थे। यहां तक कि उनका नाम मुख्यमंत्री बनाए जाने की लिस्ट में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि काफी दिनो बाद बच्चों के साथ समय बिताकर सुकून मिला है।