मध्य प्रदेश के दतिया से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां दो दरिदों ने एक 26 साल की विधवा महिला का उसके बच्चों के सामने रेप किया। मासूम रोते रहे और वो हैवानियत करते रहे। इतना ही नहीं महिला का बिना कपड़ों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। 

दतिया. मध्य प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले जहां ट्रेन से उतारकर 50 साल के युवक ने 20 साल की लड़की के साध हैवानियत की थी। अब एक दिन बाद दतिया से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 26 साल की विधवा महिला के साथ उसके बच्चों के सामने दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। रेप के बाद इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरिदों ने बच्चों के सामने की हैवानियत
दरअसल, यह शर्मनाक घटना दतिया शहर की है, जहां दो दरिंदों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर बताया कि उसके पति की जनवरी में निधन हो गया था। वह अपने दो बच्चों के साथ किसी तरह ससुराल में रह रही है। लेकिन 30 जुलाई की रात 10 बजे घर में बच्चों के साथ सो रही थी, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो शुभम और भूपेंद्र नाम के दो युवक सामने खड़े थे, जो कि टीकमगढ़ जिले के रहने वाले थे। पहचान होने के कारण महिला ने गेट खोल दिया था। अब आरोपयों ने रेप के वीडियो को एक महीने बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया तो महिला पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची।

बच्चे चीखते रहे और वो मां का करते रहे रेप
महिला ने बताया कि दरवाजा खुलते ही आरोपी जबरदस्ती अंदर घुस गए। इसके बाद वो छेड़छाड़ करने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल की आवाज सुनकर महिला के बच्चे जाग गए। आरोपियों ने महिला को बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। फिर दोनों ने बारी-बारी रेप किया। महिला और बच्ची रोते-चीखते रहे, लेकिन वो हथियार की नोक पर हैवानियत करते रहे। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जब विधवा के परिजनों को जानकारी मिली तब पीड़िता कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग वारदात: 55 साल के युवक ने 20 साल की लड़की को ट्रेन से उतारकर किया रेप, दरिंदे की ट्रिक चौंकाने वाली