मध्यप्रदेश में धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दो युवकों को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। गार्ड्स को खबर मिली थी कि ये दोनों युवक अपने 5 साथियों के साथ कंपनी की फैक्ट्री में चोरी के लिए घुसे थे। इनमें से दो युवकों को गार्ड्स ने पकड़ लिया और लाठीयों से इतना पीट दिया कि दोनों की जान चली गई। घटना के तुरंत बाद कंपनी में तैनात सभी 6 गार्ड्स भाग निकले। अबतक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीथमपुर. मध्यप्रदेश में धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने दो युवकों को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। गार्ड्स को खबर मिली थी कि ये दोनों युवक अपने 5 साथियों के साथ कंपनी की फैक्ट्री में चोरी के लिए घुसे थे। इनमें से दो युवकों को गार्ड्स ने पकड़ लिया और लाठीयों से इतना पीट दिया कि दोनों की जान चली गई। घटना के तुरंत बाद कंपनी में तैनात सभी 6 गार्ड्स भाग निकले। अबतक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंद पड़ी है फार्मा कंपनी

पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बनी यह मिशन फार्मा दवाई कंपनी काफी समय से बंद है। यहां मंगलवार देर रात चोरी के लिए चोर घुसे थे। फैक्ट्री में 6 सुरक्षाकर्मी थे। चोरों की आहट मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। 7 में से 5 चोर तो भाग निकले, लेकिन 23 साल का रोशन और 17 साल का एक और युवक सुरक्षाकर्मियों के हाथ लग गये। इसके बाद उन दोनों को गार्ड्स ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। हालांकि स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। जांच में पुलिस को वह लाठी भी मिली है, जिससे युवकों को पीटा गया था। कंपनी के परिसर की झाड़ियों में पुलिस को दोनों युवकों के शव मिले।