दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक दिन पूर्व ही शहडोल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर लागू किये गए पेसा कानून को नौटंकी बताया है।

भोपाल(Madhya Pradesh). दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक दिन पूर्व ही शहडोल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर लागू किये गए पेसा कानून को नौटंकी बताया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का जायजा लेने खंडवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने इसकी मूल भावना से छेड़छाड़ कर इस कानून का महत्व खत्म कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हेट स्पीच वालों का हम खुलकर विरोध करते हैं । 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजय सिंह यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों -कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेसा कानून अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया। 18 साल हो गए सरकार क्यों सोती रही। यह केवल नाटक नौटंकी है पेसा कानून की मूल भावना को ही परिवर्तन करके उसे तोड़ मरोड़ के इस कानून का महत्व ही खत्म कर दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है देश
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। जो लोग देश में धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं।