मध्य प्रदेश की महिला पुलिस ने अब मास्क की कमी की समस्या का हल ढूंढ़ लिया है। रायसेन पुलिस लाइन में यह लेडी कांस्टेबल पिछले 10 दिन से मास्क और ग्लब्स तैयार कर रही हैं।

भोपाल. करोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश की खाकी मैदान पर आ गई है। अभी तक आपने लेडी कांस्टेबल हाथों में बंदूक और लाठियां ही देखी होंगी। लेकिन, मध्य प्रदेश की महिला पुलिस अब इन्हीं हाथों से मास्क और ग्लब्स तैयार कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 दिन में बनाए 500 मास्क
दरअसल, मध्य प्रदेश की महिला पुलिस ने अब मास्क की कमी की समस्या का हल ढूंढ़ लिया है। रायसेन पुलिस लाइन में यह लेडी कांस्टेबल पिछले 10 दिन से मास्क और ग्लब्स तैयार कर रही हैं। उन्होंने 2 हजार मास्क और 500 गलब्स बना लिए हैं। 

10 से 12 घंटे ड्यूटी करके बना रही हैं मास्क
यह महिला पुलिस रोज 10 से 12 घंटे काम करके यह मास्क तैयार कर रही हैं। उनकी इस टीम करीब 8 लेडी कांस्टेबल हैं, इसके अलावा उनके साथ एक पुलिस लाइन के टेलर रामनारायण भी हैं। वहीं एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि यह मास्क हम जिलेभर के पुलिसकर्मियों तक पहुंचा रहे हैं। बीच-बीच में यह कांस्टेबल शहर में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए शहर में ड्यूटी भी करती हैं।