MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • 7 फेरे से पहले दुल्हन के मोबाइल में दूल्हे ने देख लिया कुछ ऐसा कि तोते उड़ गए

7 फेरे से पहले दुल्हन के मोबाइल में दूल्हे ने देख लिया कुछ ऐसा कि तोते उड़ गए

गुना, मध्य प्रदेश. लुटेरी दुल्हन के किस्से आपने बहुत सुने होंगे। लुटेरी दुल्हनें बड़ी चालाकी से अपने 'शिकार' को फंसाती हैं। कभी किसी को अपने अनाथ होने की बात कहकर इमोशनल ब्लैकमेल करती हैं, तो कभी बुजुर्गों को प्यार का दाना फेंकती हैं। लेकिन इस मामले में एक लुटेरी दुल्हन की दाल नहीं गल पाई। लुटेरी दुल्हन की एक गलती उस पर भारी पड़ गई। अब लुटेरी दुल्हन जेल में है। मामला फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलौरा गांव का है। यहां रहने वाले 24 वर्षीय माखन धाकड़ी की शादी होने जा रही थी। इस बीच उसके हाथ में दुल्हन का मोबाइल आ गया। यूं ही उसने मोबाइल देखा, तो उसमें एक वीडियो ऐसा दिखा कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वो वीडियो उसकी दुल्हन की पहले की शादी का था। उसमें कोई युवक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा था। हंगामा बड़ा, तो पुलिस को बुलाया गया। मालूम चला कि माखन जिससे शादी करने जा रहा था वो एक लुटेरी दुल्हन है। हालांकि मौका देखकर दलाल वहां से भाग निकले। दुल्हन के साथ उसका झूठमूठ का अंकल और उसका बेटा भी था। फतेहगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है। पढ़िए पूरा मामला..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 04 2020, 12:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

माखन की शादी के लिए फतेहगढ़ का एक युवक केवल अहिरवार रिश्ता लेकर आया था। हालांकि इसके एवज में उसने 80 हजार रुपए मांगे। रजामंदी होने पर केवल ने माखन के परिजनों से अपने दो साथियों हेमन्त पाटिलकर और उसके पुत्र नवीन पाटिलकर को मिलवाया। तीनों 24 जून को माखन के घर पहुंचे। 28 जून की शादी तय की गई। अशोकनगर में  विवाह होना तय किया गया। लेकिन 28 जून को अचानक कॉल करके माखन को बताया गया कि दुल्हन के मामा का निधन हो गया है, इसलिए शादी टालना होगी। इसके बाद पैसे ऐंठते हुए 1 जून को शादी फिर से तय की गई। लेकिन इसी बीच माखन को कुछ शक हुआ और मोबाइल में मिले वीडियो ने दुल्हन की सारी पोल खोल दी। आगे पढ़ें ऐसे ही लुटेरी दुल्हनों की अन्य कहानियां..

26

यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड में सामने आया था। 23 दिसंबर, 2019 को मप्र के अटेर के रहने वाले भगवती तिवारी के बेटे रुपेन्द्र की सगाई गोहद के परमाल की बेटी भावना के साथ तय हुई थी। जिनकी शादी पूरी रीति-रिवाज के अनुसार 16 जनवरी, 2020 को हुई। दूल्हे के घरवालों ने घर पहुंचकर जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह हैरान थे। क्योंकि उन्होंने जिस भावाना नाम की लड़की के साथ सगाई की थी, वह दुल्हन बनकर नहीं आई थी। उसकी जगह तो कोई दूसरी लड़की थी। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया था कि वो कोलकाता की रहनी वाली थी। उसके बॉयफ्रेंड ने धोखा देकर यह शादी तय कराई थी।  आगे पढ़िए 77 साल के बुजुर्ग को लुटेरी दुल्हन ने प्रेम जाल में फंसाया

36

यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया था। बुढ़ापे में शादी करने की सनक 77 साल के एक शख्स को काफी महंगी पड़ गई थी। उसने विज्ञापन दिया। विज्ञापन देखकर 45 साल की एक महिला सामने आई। उसने बुजुर्ग से मिलकर शादी की इच्छा जताई। 4 दिसंबर, 2016 को मुख्यमंत्री विधवा एपं परित्यक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों की शादी हो गई। थोड़ा-थोड़ा करके दुल्हन अपने पतिदेव के साथ रही और फिर एक दिन 40 लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो मालूम चला कि यह लुटेरी दुल्हन 1-2 नहीं, करीब 10 लोगों को ऐसी ही ठग चुकी है। इस बार ठगी का शिकार बने थे सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया, जो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं। आगे पढ़िए..पटियाल की लुटेरी दुल्हन..

46

यह लुटेरी दुल्हन पंजाब के पटियाला में सामने आई थी। इस लुटेरी दुल्हन का पटाक्षेप चौथी शादी के बाद हुआ था। नाभा के समला गांव के रहने वाले जगदीप सिंह ने 2018 में मनप्रीत कौर से शादी की थी। मनप्रीत डेराबस्सी के डकौली गांव में रहती है। लेकिन शादी के 15 दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति ने पुलिस के चक्कर से बचने मनप्रीत एक लाख रुपए में सौदा किया और अपना पीछा छुड़ाया। लेकिन जगदीप को मनप्रीत की नीयत पर कुछ शक हुआ। जब उसने जासूसी की, तो मालूम चला कि मनप्रीत एक लुटेरी दुल्हन है। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया था कि धोखाधड़ी में पूरा परिवार शामिल रहता था। आगे पढ़िए हरिद्वार की कहानी..

56

यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आया था। पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया था, जो अपने पति के इशारे पर शादियां करती थीं। ये दोनों खुद को भाई-बहन की तरह सामने आते थे। इस कपल का वास्तविक नाम अंजलि और महावीर है। अंजलि अपना नाम बदलकर यानी पूजा बनकर चंडीगढ़ निवासी युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों ने 18 दिसंबर, 2019 को शादी कर ली थी। 7 जनवरी को दोनों हनीमून पर हरिद्वार आए थे। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच अंजलि मौका पाकर 50,000 रुपए और जेवरात लेकर भाग गई थी।  आगे पढ़िए करवाचौथ पर भागी लुटेरी दुल्हन

66

यह मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया था। विक्रमादित्य इलाके में रहने वाले विजय की शादी अप्रैल, 2019 को पाली जिले की रहने वाली ललिता से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक था। लेकिन करवाचौथ पर सबकुछ बिखर गया। घर से जेवरात आदि लेकर भागने के बाद ललिता ने प्रेमी के संग अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें उसने विजय को संबोधित करते हुए उस शख्स को अपना पति बताया। हालांकि सामने आया है कि ललिता पहले भी दो शादियां कर चुकी थी। (नोट-यह तस्वीर ललिता और विजय की है)
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
Recommended image2
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात
Recommended image3
पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Recommended image4
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved