एक महीने पहले शख्स ने दी थी ऐसा करने की चेतावनी, इसके बावजूद प्रशासन ने नहीं लिया गंभीरता से। खुद को आग लगाने पहुंचा था।

हरदा, मध्य प्रदेश. जिले के टिमरनी में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हड़कंप मच गया। यहां एक शख्स ने सुसाइड करने की कोशिश की। गनीमत रही कि पुलिस ने फुर्ती दिखाकर उसके हाथ से माचिस की तीली छीन ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पुलिस के अनुसार, टिमरनी के वार्ड-7 में रहने वाले दिनेश के मुताबिक उसके पिता स्वर्गीय श्यामलाल तिवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वो उनके नाम पर प्रशासन से सरकारी भूमि या राशि की मांग कर रहा था।

दिनेश के मुताबिक, वो कई बार कलेक्टर से भी इस बारे में मिला था। आवेदन दिया था, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ रहा था। इससे आहत होकर उसने महीनेभर पहले गणतंत्र दिवस पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।