यह घटना इटारसी के भट्टी गांव में सामने आई है, जहां टीकाराम मेहरा की बेटी शालिनी ने यह कदम उठाया है। उसने मरने से पहले आत्महत्या की वजह अपने कमरे के फर्श पर लिपस्टिक से लिखे सुसाइड नोट में लिखी है। उसने लिखा-''सॉरी पापा मुझको माफ कर देना..मैंने कुछ नहीं किया है, मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं''।

 इटारसी (मध्य प्रदेश). जिले के भट्टी गांव में यह घटना सामने आई है, जहां टीकाराम मेहरा की बेटी शालिनी ने यह कदम उठाया है। उसने मरने से पहले आत्महत्या की वजह फर्श पर लिपस्टिक से लिखे सुसाइड नोट में लिखी है। उसने लिखा-''सॉरी पापा मुझे माफ कर देना..मैंने कुछ नहीं किया है, मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं''।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह आत्महत्या करने पर मजबूरी हुई वो
बता दें कि शालिनी पिछले साल 4 अक्टूबर 2019 को अपनी मां अनारबाई के साथ स्कूटी से बाजार आई थी। इसी दौरान एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी,जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई थी। शालिनी उसी दिन से अपनी मां की मौत की वजह खुद को मानते हुए तनाव में रहने लगी थी। वह उस दिन से लेकर अभी तक ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी। मां को यादकर अक्सर रोती थी।