यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का है। यहां दो युवकों को सावर्जनिक तौर पर बेइज्जत किया गया। दोनों पर गांव की किसी लड़की को छेड़ने का आरोप था। शिकायत मिलने पर दोनों युवकों को पकड़कर लाया गया। उनके हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए गए। इसके बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर बेइज्जत किया गया। इस मामले में पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

गुना, मध्य प्रदेश. गांव की किसी लड़की को छेड़ने की दो युवकों को सार्वजनिक तौर पर सजा देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर दोनों युवकों को पकड़कर लाया गया। उनके हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए गए। इसके बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर बेइज्जत किया गया। इस मामले में पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है। मामला म्याना थाने के ऊमरी चौकी क्षेत्र के गांव चकदेवपुर का है। नाबालिग ने परिजनों से शिकायत की थी कि दोनों युवक अकसर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसके बाद गांववालों ने उन्हें पकड़कर पीटा। इस संबंध में किसी ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। ऊमरी चौकी प्रभारी सीपी दीक्षित ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है, तो कार्रवाई होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना का वीडियो हुआ वायरल..
युवकों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है। दोनों युवक चकदेवपुर के समीप दूसरे गांव बरवटपुरा के हैं। वीडियो में नजर आया कि दोनों युवक पेड़ से बंधे हुए हैं। एक युवक के गले में चप्पलों की माला लटक रही है। युवकों के नाम सोनू और नत्थू बताए जाते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कोई भी इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं है।