मध्य प्रदेश के गुना जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला के ऊपर डीजल छिड़क उसको जला दिया। जरा से जमीनी विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ दबंग लोगों ने एक आदिवासी महिला के ऊपर डीजल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। आग में महिला करीब 80 प्रतिशत जल गई है। बताया जाता है कि लपटों से घिरी महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदे बचाने बजाए वीडीयो बनाते रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलाके में हड़कंप, एसपी-कलेक्टर मौके पर
दरअसल, यह खौफनाक क्राइम शनिवार दोपहर को गुना जिले के बमोरी के धनोरिया गांव में घटी। जहां आग में जलाई गई महिला के परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए एसपी और कलेक्टर खुद गांव पहुंचे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछाताछ जारी है। वहीं पीड़ित महिला को भोपाल रेफर किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि धनोरिया गांव के अर्जुन सहरिया को कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद 6 बीघा जमीन पर तहसीलदार ने कब्जा दिया था। जिस पर गांव के कुछ दबंगों के कब्जा कर रखा था। राजस्व अमले ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया था। तहसीलदार न्यायालय से केस जीतने के बाद पति-पत्नी ने अपनी जमीन पर खेती करना शुरू कर दिया था। अर्जुन की पत्नी पत्नी रामप्यारी बाई इसी खेत पर बोवनी के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आदिवासी महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला बुरी तरह झुलस गई है, उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना के एक दिन बाद एक्टिव हुआ प्रशासन
बता दें कि घटना घट जाने के एक दिन बाद पूरा जिला प्रशासन हरकत में आया। मामले के बारे में एसपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में मानवता शर्मसार: दबंगों ने 3 दिन बाद श्मशान में दफन शव निकलवाया, कहा-दूसरी जगह दफन करो...नहीं तो