रविवार को सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने सबको हैरान कर दिया है। एक घिनौने काम को पति-पत्नी हिंदू बनकर अंजाम दे रहे थे। असल में आरोपी दंपति मुस्लिम हैं, उन्होंने जिस्मफरोशी के धंधे के लिए अपने नाम से लेकर धर्म तक बदल लिया था।

जबलपुर. मध्य प्रदेश में हनीट्रैप मामले के बाद लगातार आए-दिन राजधानी से लेकर पूरे प्रदेश में सेक्स रैकेट के खुलासे हो रहे हैं। लेकिन रविवार को सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि यहां इस घिनौने काम को एक पति-पत्नी हिंदू बनकर अंजाम दे रहे थे। असल में आरोपी दंपति मुस्लिम हैं, उन्होंने जिस्मफरोशी के धंधे के लिए अपने नाम से लेकर धर्म तक बदल लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपत्तिजनक हालत में थे लड़के और लड़कियां 
दरअसल, यह मामला जबलपुर का है, जहां कुछ लोग एक फ्लैट में यह धंधा चला रहे थे। पुलिस को कई दिनों से यहां के बारे में सूचना मिल रही थी। रविवार के दिन एक हिंदू संगठनी की शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने रेड डाली तो मौके से चार लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे। 

जवाब सुनकर पुलिसवालों के उड़े होश
जब पुलिस ने इस फ्लैट से पकड़े गए लड़के-लड़िकयों से पूछताछ की तो उनके जवाब सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। क्योंकि सेक्स रैकेट को चलाने वाले पति-पत्नी मुस्लिम हैं, जिसमे महिला का नाम नाजनीन और युवक का नाम इम्तियाज है। वह हिंदू बनकर यह सब कर रहे थे। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर कहा- वह पिछले कई महीनों से हम यह काम कर रहे थे।

लोगों ने किया हंगामा
मामले का खुलासा हो जाने के बाद आस-पास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सभी लोगों का यही कहना था कि जब इन लोगों ने इस काम के लिए अपने धर्म से धौखा किया है। फिर पता नहीं और क्या-क्या अवैध काम को अंजाम दिए होंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा-इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।