घटना के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ ने भी श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी। उनका कहना था कि उनके कहने पर समर्थक प्रदर्शन किए हैं। वो इस तरह के हुक्का लाउंज का विरोध करेंगे।

भोपाल (Madhya Pradesh) । बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ के समर्थक गुंडागर्दी पर उतर आए। 10-12 लोगों ने हुक्का लाउंज में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने नारे लगाते हुए हुक्का लाउंज और शराब दुकान बंद किए जाने की मांग करते रोड पर प्रदर्शन पर किया। हबीबगंज के विट्‌टर मार्केट में भी प्रदर्शन के दौरान एक रेस्टोबार में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह के हुक्का लाउंज में युवाओं को आतंकी बनाया जा रहा है। लव जिहाद में झोंका जा रहा है। यह सभी साजिश के अड्‌डे बन गए हैं। वहीं, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक दिन पहले दोपहर का बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हबीगंज में भी हुक्का लाउंज में तोड़फोड़
हबीबगंज पुलिस ने 12 लोगों पर बिट्‌टन मार्केट स्थित काउबाय रेस्टोबार में घुसकर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने रविवार देर शाम पुलिस ने संतोष, पवन, रघुनंदन, संतोष, प्रवीण, कुलदीप, पूजा और रोशनी सिमरन समेत अन्य को आरोपी बनाया है।

पूर्व विधायक ने दी गिरफ्तारी
घटना के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ ने भी श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी। उनका कहना था कि उनके कहने पर समर्थक प्रदर्शन किए हैं। वो इस तरह के हुक्का लाउंज का विरोध करेंगे।