मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवती के द्वारा गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है। रेप के आरोप में दो साल की सजा काट रहे आरोपी ने जेल से बाहर आते ही उसी युवती के साथ फिर रेप किया जिसकी शिकायत पर जेल गया था। 

जबलपुर. मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म करने के आरोप में दो साल के लिए जेल गए आरोपी ने बाहर आते ही फिर से लड़की के साथ बलात्कार किया। हैरानी की बात यह है कि हैवान ने उसी युवती के साथ दरिंदगी की, जिसने उसे जेल भिजवाया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की की आपबीती सुनकर पुलिस भी सन्न 

दरअसल, यह मामला जबलपुर के पाटन थाने की है। यहां रहने वाली 19 साल की लड़की का विवेक पटेल नाम के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर रेप किया। दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न है। युवती की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग अलग टीमें तैनात कर तलाश कर रही है। 

दो साल पहले पीड़िता नाबालिग थी, अब बालिग होते ही फिर रेप
मामले की जांच कर रहे पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा-पीड़िता, जो अब 19 साल की है, दो साल पहले इसी आरोपी ने बलात्कार किया था, उस समय वह नाबालिग थी। पीड़िता से रेप के आरोप में आरोपी को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उसके लगभग एक साल बाद 2021 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब एक महीने पहले उसने फिर उसी लड़की के साथ फिर रेप किया। 

चाकू की नोक पर दो दरिंदों ने की हैवानियत
पीड़िता नें पुलिस को बताया कि विवेक के साथ उसका साथी रामू पटेल भी था। दोनों उसके घर पहुंचे और उसे अकेला पाकर हथियार की नोक पर दुष्कर्म किया। दोनों ने बारी-बारी से रेप कर युवती का वीडियो भी बना लिया और जाते वक्त उसे पुराना केस वापस लेने की धमकी भी दी। आरोपियों ने महिला से कहा- यदि केस वापस नहीं लिया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-2 महीने पहले ही दुल्हन बनकर गई थी, पता ना था भगवान इस तरह रूठ जाएंगे...नाग पंचमी पर आंगन में रखी लाश