दिल दहलाने वाली यह तस्वीर कुल्लू के ढालपुरा में भुट्टी चौक की है। यहां  एक लापरवाही 32 साल के शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बिजली ठेकेदार के यहां काम करने वाला यह शख्स बिजली का काम करने बुलाया गया था। लेकिन मरम्मत का काम खंभे के नीचे चल रहा था, लेकिन अचानक वो ऊपर चढ़ गया। उसे किसी ने खंभे पर चढ़ने का बोला था या महज एक हादसा है, पुलिस इसका पता लगा रही है। शख्स 95 प्रतिशत झुलस गया है। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश. दिल दहलाने वाली यह तस्वीर कुल्लू के ढालपुरा में भुट्टी चौक की है। यहां एक लापरवाही 32 साल के शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बिजली ठेकेदार के यहां काम करने वाला यह शख्स बिजली का काम करने बुलाया गया था। लेकिन मरम्मत का काम खंभे के नीचे चल रहा था, लेकिन अचानक वो ऊपर चढ़ गया। उसे किसी ने खंभे पर चढ़ने का बोला था या महज एक हादसा है, पुलिस इसका पता लगा रही है। शख्स 95 प्रतिशत झुलस गया है। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


20 मिनट तारों पर झूलता रहा शख्स...
सैंज घाटी के न्यूली क्षेत्र का रहने वाला मान सिंह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। वो किसी ठेकेदार के लिए काम करता था। हालांकि उसे खंभे के नीचे ही काम करना था। लेकिन कुछ देर बाद वो खंभे पर चढ़ गया। इससे वो करंट की चपेट में आ गया। शख्स करीब 20 मिनट तक तारों से छूटती चिंगारियों के बीच झूलता रहा। यह देखकर लोगों की चीखें निकल पड़ीं। तुरंत 108 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। शख्स को नीचे उतारने के बाद कुल्लू में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया गया।