शादी के बाद ठगी यह मामला दमोह जिले के बेलखेड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले राजेश की जबलपुरी रहे वाली रिया से 16 दिसंबर को शादी हुई। पहले कोर्ट से और फिर मंदिर में विवाह किया। लेकिन राजेश को नहीं पता था कि वह जिससे जिंदगी की डोर बांधने जा रहा है, वह एक लुटेरी दुल्हन है। 


दमोह (मध्य प्रदेश). लुटेरी दुल्हन की कहानियां और किस्से आपने फिल्मों में सुने या देखे होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसी असल कहानी सामने आई है, जहां एक महिला शादी के महज दो दिन बाद ससुराल से एक लाख रुपए नगद और गहने लेकर उड़न छू हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के दूसरे दिन ही सामने आ गई दुल्हन की सच्चाई
दरअसल, शादी के बाद ठगी यह मामला दमोह जिले के बेलखेड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले राजेश की जबलपुर रहे वाली रिया से 16 दिसंबर को शादी हुई। कोई उसकी असलियत नहीं समझ सके इसके लिए पहले उसने कोर्ट मैरिज की। फिर उसी दिन मंदिर में पूरी रीति रिवाज से विवाह किया। लेकिन राजेश को नहीं पता था कि वह जिससे जिंदगी की डोर बांधने जा रहा है, वह एक लुटेरी दुल्हन है। जो विवाह करने के दो दिन बाद चपत लगा जाएगी।

ऐसे तय हुआ था दोनों का रिश्ता
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि कुछ दिन पहले बटियागढ़ के रहने वाले मुकेश यादव (दलाल) से उसने अपनी शादी की चर्चा की थी। जिसके बाद वह मुझे जबलपुर लड़की दिखाने के लिए लेकर गया। लेकिन वहां पर लड़की नहीं दिखाई गई, फिर कुछ दिन बाद लड़की दिखाई और रिश्ता पक्का हो गया। 

मंदिर के दर्शन करते ही कर गई कांड
राजेश ने बताया कि शादी कराने के बहाने मुकेश ने लड़की के लालन-पालन के खर्च के लिए मुझसे एक लाख रुपए मांगे। मैं इसके लिए तैयार हो गया और उसे पैसे दे दिए। इसके बाद 16 दिसंबर शादी हो गई, शादी के पहले दिन तो दुल्हन ठीक से रही, लेकिन दूसरे दिन से वह छोटी-मोटी बातों पर विवाद करने लगी। इतना ही नहीं वह बांदकपुर जाकर दर्शन करने की जिद पर अड़ गई। हम दोनों बाइक से वहां गए लौटते समय आधे रास्ते में एक कार बाइक के आगे आई और रुक गई। उसमें से कुछ लोग उतरे और वे बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। इसके बाद लड़की लेकर भाग गए। लड़की ने एक दिन पहले ही मुझसे एक लाख रुपए लिए थे।