धर्म छुपाकर एक युवती के साथ प्रेम-संबंध बनाने और फिर उसे भागकर कश्मीर ले जाकर प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया है। इसमें वो अपनी आपबीती बता रही है। यह वीडियो एक कांग्रेस नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को टैग किया है। प्रेमिका का आरोप है कि उसे करीब 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। स्थानीय प्रशासन ने उसकी कोई मदद नहीं। अब यहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश. धर्म छुपाकर एक युवती के साथ प्रेम-संबंध बनाने और फिर उसे भागकर कश्मीर ले जाकर प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया है। इसमें वो अपनी आपबीती बता रही है। यह वीडियो कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर ने रिट्वीट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को टैग करते हुए लिखा कि मामाजी, इसे इंसाफ दिलाइए। प्रेमिका का आरोप है कि उसे करीब 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। स्थानीय प्रशासन ने उसकी कोई मदद नहीं। अब यहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहचान छुपाकर किया प्रेम

युवती ग्वालियर की रहने वाली है। वो कुछ दिन पहले ही प्रेमी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची है। युवती वीडियो में कहते सुनी जा सकती है कि कैसे उसके साथ गलत किया गया। रविवार को पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया। इसके बाद जांच शुरू की गई है। युवती ने कहा कि उसके प्रेमी ने अपनी पहचान छुपाई थी। उसका असली नाम शौकत अली खान है। उसने युवती का पैसा लूटा। उसे 6 महीने तक जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट में कैद करके रखा। उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर मारापीटा।

Scroll to load tweet…