यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सु्बह इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसे पर हुआ। जब खंडवा से निकली बस में 11 की बच्ची तमन्ना सफर कर रही थी। उसने अपनी गर्दन खिड़की से बाहर निकाली। ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान उसका सिर कट गया।

खंडवा (मध्य प्रदेश). होली के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के खंडवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 11 साल की बच्ची की बस में बैठे-बैठे गर्दन कट गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मासूम का सिर कटकर धड़ से दूर जा फिंका। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सु्बह इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसे पर हुआ। जब खंडवा से निकली बस में 11 की बच्ची तमन्ना सफर कर रही थी। उसे उल्टी होने लगी, तो उसने अपनी गर्दन खिड़की से बाहर निकाली। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की क्रॉसिंग में उसका सिर कट गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ देर पहले पहने थे नए कपड़े जो खून से हो गए लाल
बता दें कि मृतक बच्ची अपनी मां और बहन के साथ किसी रिश्तेदार के यहां एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। मासूम को शादी में जाने की बहुत खुशी थी, क्योंकि पिता ने उसे जिद करने के बाद नए कपड़े जो दिलाए थे। लेकिन वही कपड़े खून से लथपथ थे, जिसे देख मां और अन्य परिजन देख बिलख रहे थे।

बड़ा होकर अफसर बनना चाहती थी मासूम
मासूम को इतनी भयानक मौत मिली कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। बच्ची तमन्ना छठी क्लास में पढ़ती थी और अपनी बहन रूबीना के साथ स्कूल जाती थी। परिवार की हालत बेहद खराब थी, इसलिए माता-पिता उसे मदरसे में पढ़ाते थे। मासूम पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन इस हादसे में सब कुछ खत्म कर दिया।

लोगों को इस हादसे से लेना चाहिए सीख
इस भयानक हादसे से ऐसे कई लोगों को सीख लेना चाहिए जो बिना किसी वजह से अपनी गर्दन सफर के दौरान खिड़की से बाहर निकालते हैं। हालांकि ऐसे कई हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं, लेकिन लोग भी गलती कर जाते हैं।