मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, भाजपा ने अबतक नहीं जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट,कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 15 नाम घोषित किए थे, अब दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए हैं घोषित।

भोपाल. मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव (mp by elections) होने वाले हैं। उपचुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने 9 नामों की दूसरी लिस्ट भी रविवार को जारी कर दी है। इनमें प्रत्याशियों के चयन के मामले में मध्यप्रदेश की कांग्रेस पार्टी भाजपा से आगे निकल चुकी है। अब तक भाजपा अधिकारिक तौर पर अपने एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है। जबकि पहली लिस्ट में कांग्रेस 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। अब तक कांग्रेस अपने कुल 24 प्रत्याशियों के नामों को घोषित कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने मालवा निमाड़ के तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने सुवासरा से अशोक पाटीदार, मांधाता से उत्तम राज सिंह, और बदनावर से अभिषेक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। हालांकि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश ( mp by poll 2020) उपचुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को नहीं किया। आपको बता दें मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होना है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि 29 सितंबर को सूबे के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। मध्य प्रदेश उपचुनाव नए सुरक्षा मानकों के तहत होगा। एक बूथ पर सिर्फ 1 हजार वोटर ही जमा होंगे।