भोपाल पुलिस ने बुधवार सुबह जंगलों में छुपे एक मोस्ट वांटेड बदमाश को एनकांउटर के बाद पकड़ लिया। शेखर लोधी नामक इस अपराधी पर 18 केस दर्ज हैं। यह किसी वारदात के लिए निकला था, तभी मुखबिर से पुलिस को खबर मिली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायर करना शुरू कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। बदमाश पर हत्या और लूटपाट जैसे कई जघन्य केस दर्ज हैं।

भोपाल, मध्य प्रदेश. लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को भोपाल पुलिस ने बुधवार सुबह एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया। शेखर लोधी नामक इस अपराधी पर 18 केस दर्ज हैं। यह किसी वारदात के लिए निकला था, तभी मुखबिर से पुलिस को खबर मिली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायर करना शुरू कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। बदमाश पर हत्या और लूटपाट जैसे कई जघन्य केस दर्ज हैं। बदमाश को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनकाउंटर रातीबड़ के जंगल में हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को जानकारी मिली थी कि भोपाल के छोला इलाके में दहशत का पर्याय बना मोस्ट वांटेड क्रिमिनल शेखर लोधी रातीबड़ इलाके में किसी वारदात के मकसद से छुपा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बदमाश संस्कार वैली स्कूल के पास जंगल में मौजूद था। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

हाल में एक हत्या के मामले में पुलिस को बदमाश की तलाश थी। बदमाश लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बदमाश ने लोगों में आतंक फैला रखा था।

एक मासूम पर ऐसी बेरहमी, कांप गया कलेजा- देखें VIDEO