मध्य प्रदेश के देवास से एक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबे एक ही परिवार के 6 लोगो दब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान जर्जर हालत में था। इसमें आरा मशीन चलाने वाले जाकिर शेख का परिवार रहता है। 

देवास. मध्य प्रदेश के देवास से एक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबे एक ही परिवार के 6 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका था। जिसने राहत और बचाव काम शुरू कर घायलों को निकाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मलबे में दब गए महिलाएं और बच्चे
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम देवास शहर के लाल गेट इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान जर्जर हालत में था। इसमें आरा मशीन चलाने वाले जाकिर शेख का परिवार रहता है। हादसे के वक्त घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही थे। घर के पुरुष काम पर गए हुए थे।

भरभराकर गिर गया दो मंजिला मकान
प्रशासन की टीम ने सभी लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आशंका जताई जा रही है मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं, हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है।

24 घंटे पहले रायगढ़ में 5 मंजिला इमारत ढह गई थी
बता दें कि एक दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई थी। जिसमें मलबे से दो लोगों का शव निकाले गए। इमारत के मलबे अब भी करीब 25 लोग दबे हुए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजदू हैं और अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है।