मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई। मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया। वे 70 साल के थे। सोमवार शाम इंदौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। 

इंदौर. मध्य प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई। मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया। वे 70 साल के थे। सोमवार शाम इंदौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। 

बताया जा रहा कि सोमवार शाम को अचानक उन्हें तीन दिल के दौरे आए और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। डाक्टरों के अनुसार, उनके दोनों फेफड़ों में कोरोना का संक्रमण फैल गया था। इसके अलावा उनकी, किडनी में भी सूजन थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहत इंदौरी ने कहा था- मुझे या घर पर फोन ना करें, ट्विटर पर मिलेगी खैरियत
इंदौरी के निधन की खबर उनके ट्विटर हैंडल से शेयर की गई। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने लिखा था कि कोई उन्हें या उनके घर पर फोन ना करे, उनके खैरियत की जानकारी ट्विटर या फेसबुक पर ही मिलती रहेगी।

Scroll to load tweet…


कोरोना पॉजिटिव आने की खुद दी थी जानकारी
दरअसल, सोमवार शाम को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। राहत इंदौरी ने लिखा था- कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।

Scroll to load tweet…



सीएम शिवराज ने जताया दुख
शिवराज सिंह चौहान ने राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

राहुल गांधी ने इस तरह कहा अलविदा

Scroll to load tweet…


बॉलीवुड की कई फिल्मों में लिख चुके गाने
इंदौरी देश के मशहूर शायर और गीतकार थे। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने भी लिखे। वह मुन्ना भाई एमबीबीएस, मीनाक्षी, खुद्दार, नाराज, मर्डर, मिशन कश्मीर, करीब, बेगम जान, घातक, इश्क, जानम, सर, आशियां और मैं तेरा आशिक जैसी फिल्में के गीत लिख चुके हैं।

देश के मुद्दों पर खुलकर बोलते थे
उम्र 70 साल होने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे और देश में चल रहे सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते थे। इस दौरान उनको कई तरह के विवादों को भी झेलना पड़ा।