मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बाप-बेटे एक ही रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गए। मकान से बदबू आने पर दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। 

उज्जैन. मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बाप-बेटे एक ही रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गए। मकान से बदबू आने पर दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो पिता-पुत्र एक साथ पंखे पर लटके हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीचर पिता ने 14 साल के बेटे के साथ की आत्महत्या
दरअसल, यह घटना उज्जैन जिले के नागदा थाने क्षेत्र में गुरुवार सुबह सामने आई है। बिरला गांव के रहने वाले सरकारी टीचर कन्हैया लाल ने अपने 14 साल के बेटे आयुष के साथ आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी भी है। पत्नी कुछ समय से एक बेटा और बेटी को लेकर अपने मायके गई हुई थी।

दूधवाले ने बताया-तीन से बंध था दरवाजा
 बताया जाता है कि दोनों ने तीन दिन पहले फांसी लगाई थी। एक दूधवाले ने बताया कि तीन दिन से घर का दरवाजा बंद था, जब मैं दूध लेने के लिए आावाज लगाता तो अंदर से कोई आवाज नहीं आती थी। वहीं पड़ोसियों ने भी बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दोनों बाप-बेटे किसी को दिखाई नहीं दे रहे थे।