यह तस्वीर मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर की है। यहां जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर 5 लोगों पर तालिबानी तरीके से अत्याचार किया। उन्हें रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। आरोपियों ने पांचों के एक पैर को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाने की कोशिश भी की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

धार, मध्य प्रदेश. जमीन संबंधी विवाद को लेकर पांच लोगों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान आरोपियों से उनका विवाद हो गया। मामला धार जिले के सरदारपुर तहसील के मानपुरा गांव का है। घटना गुरुवार रात को हुई। कुछ लोगों ने मिलकर पीड़ितों पर तालिबानी तरीके से अत्याचार किया। उन्हें रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। आरोपियों ने पांचों के एक पैर को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटकाने की कोशिश भी की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित गांव में हिन्दूसिंह नामक व्यक्ति के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ितों अजय सिंह पिता शंकर सिंह, राहुल पिता जगदीश, अजय पिता शोभाराम, गोलू पिता राजू और जितेन्द्र पिता रणछोड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी राजगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।