आरोपी इतना बड़ा हैवान निकला की उसने कुत्ते के बांधने वाली जंजीर से पहले पत्नी का गला घोंटा। फिर अनगिनत बार पेट में चाकू से वार कर शव को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।

इंदौर (मध्य प्रदेश). कहते हैं कि पति-पत्नी सात जन्मों का रिश्ता होता है, वह हर सुख-दुख में जिंदगी भर साथ निभाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक क्रूर पति ने महज शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुत्तों की जंजीर से पत्नी को दी भयानक मौत
दरअसल, यह खौफनाक घटना इंदौर शहर के जावरा कंपाउंड इलाके में घटी। जहां हर्ष नाम के युवक ने 22 साल की अंशु शर्मा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इतना बड़ा हैवान निकला की उसने कुत्ते के बांधने वाली जंजीर से पहले पत्नी का गला घोंटा। फिर अनगिनत बार पेट में चाकू से वार कर शव को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जहां उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।

पहले गर्लफ्रेंड फिर बीवी..शादी के 3 माह बाद कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक, बता दें कि हर्ष और अंशु एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। जहां पर दोनों की पहली मुलाकत हुई थी। इसके बाद उनमें दोस्ती हुई और वह एक-दूसरे को प्यार करने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ जिंदगीभर साथ रहने का फैसला भी कर लिया। दोनों ने तीन महीने पहले एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद लड़की घरवालों को बिना बताए उसके साथ रहने के लिए चली गई।

(पुलिस हिरासत में आरोपी पति हर्ष) 

माता-पिता को बिना बताए गायब हो गई थी बेटी
मृतका के घरवालों ने बताया कि जब उनकी बेटी अचानक गायब हुई थी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से गी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बेटी को बहुत समझाया था कि हर्ष ठीक लड़का नहीं है। लेकिन वह नहीं मानी और उसने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।