,यह अनोखा मामला हबीबगंज थाने का है। जहां एक युवक इसलिए पुलिस के पास पहुंचा था कि उसका टेलर ने छोटा कच्छा सिल दिया था। उसने शिकायत में लिखा था-श्रीमान जी मेरे बताए नाप के बावजूद भी टेलर ने उसका कच्छा छोटा सिल दिया है। 

भोपाल. अभी तक आपने पुलिस थाने में चोरी, हत्या, रेप और लड़ाई की शिकायतें आते सुना होगा। लेकिन राजधानी भोपाल के एक थान में ऐसी अजीबो गरीब शिकायत आई है, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला जान आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
दरअसल, यह अनोखा मामला हबीबगंज थाने का है। जहां एक युवक इसलिए पुलिस के पास पहुंचा था कि उसका टेलर ने छोटा कच्छा सिल दिया था। उसने शिकायत में लिखा था-श्रीमान जी मेरे बताए नाप के बावजूद भी टेलर ने उसका कच्छा छोटा सिल दिया है। इस कारण में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना चाहता हूं। युवक का कहना है कि मैंने टेलर को बड़ा कपड़ा था, फिर भी उसने यह जान बूझकर यह गलती क्यों की।

पुलिस ने युवक को कोर्ट जाने की दी सलाह
जब युवक ने यह सारी शिकायत अपने मुंह जुबानी बताई तो थाने में मौजूद पुलिसवाले हैरान थे। वह पहले तो हंसने लगे फिर उसको समझाकर वापस अपने घर लौटा दिया। हालांकि उसको सलाह दी कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है। लेकिन वह चाहे तो अदालत जा सकता है, जहां उसकी सुनवाई हो जाएगी।