इंदौर में बीच चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल का विवाद अभी थमा नहीं था कि अब नया मामला सामने आ गया है। जहां एक लड़की ने छतरपुर के एक मंदिर में फिल्मी में गाने पर अश्लील डांस किया। 

छतरपुर (मध्य प्रदेश). इंदौर में बीच चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल का विवाद अभी थमा नहीं था कि अब नया मामला सामने आ गया है। जहां एक लड़की ने छतरपुर के एक मंदिर में फिल्मी में गाने पर अश्लील डांस किया। भगवान के दरबार में झूम-झूमकर नाचने वाली इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया वायरल हो रहा लड़की का डांस
दरअसल, यह मामला छतरपुर के टोरिया मंदिर का बताया जा रहा है। जहां एक लड़की मंदिर परिसर में 'सेकेंड हैंड जवानी...माय हार्ट गोज जूम-जूम समेत कई गानों पर डांस किया। सोशल मीडिया पर डांस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मंदिर के महंत सहित हिंदूवादी संगठनों ने लड़की के खिलाफ विरोध किया जा रहा है।

यूट्यूब पर लड़की के 25 लाख फॉलोअर्स
बता दें कि डांस वीडियो से हंगामा मचाने वाली इस लड़की का नाम आरती साहू है, जो कि छतरपुर की रहने वाली है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। आरती आए दिन अपने डांस के वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। यूट्यूब पर आरती के 25 लाख फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि फेमस होने के लिए उसने यह डांस किया है।

'मेरे डांस में नहीं कोई अश्लीलता'
वहीं आरती का कहना है कि उसने कहीं कोई फूहड़ता नहीं की है। उसने पूरी सभ्यता का ध्यान रखते हुए फुल ड्रेस में यह डांस किया है। इस तरह के मेरे नाच में किसी तरह की कोई भी अश्लीलता नहीं दिखी है।