कोरोना महामारी से आम आदमी से लेकर नेता और अभिनेता तक की मौत हो चुकी हैं। ऐसी एक दुखद खबर मध्य प्रदेश से सामने आई है, जहां कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया।

भोपाल. कोरोना वायरस (coronavirus) का दिनों-दिन प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस महामारी से आम आदमी से लेकर नेता और अभिनेता तक की मौत हो चुकी हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर मध्य प्रदेश से सामने आई है, जहां कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी (congress mla govardhan dangi) का कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिंदगी की जंग हार गए कांग्रेस विधायक
दरअसल, कुछ दिन पहले ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फिर कुछ दिन बाद विधायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पहले उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने उनको दिल्ली के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। 

कांग्रेस पार्टी में में शोक की लहर....
अपने विधायक को इस तरह खोने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- दांगी को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी की आत्मा को ईश्वर शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दुख जताया।

कमलनाथ ने कहा-इस वजह से गई विधायक की जान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से दांगी की मौत हुई है। अगर प्रदेश के अस्पताल सही इलाज करते तो उनको दिल्ली के हॉस्पिटल में इलाज कराने क्यों जाना पड़ता। 

एमपी के पहले विधायक जिनकी ऐसे हुई मौत
दांगी की 8 सितंबर को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में उनकी हालात बिगड़ती चली गई और दुनिया को छोड़ गए। बता दें कि दांगी मध्य प्रदेश के पहले विधायक हैं, जिनका कोरोना पॉजिटिव आने के बाद निधन हो गया। 

दिग्विजय सिंह के साथ की थी नर्मदा परिक्रमा
बता दें कि गोवर्धन दांगी वही विधायक हैं जिन्होंने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के साथ 2018 में 6 महीने तक पैदल नर्मदा परिक्रमा पूरी की थी। जिसके बाद उनको कांग्रेस पार्टी ने ब्यावरा सीट से 2018 में पहली बार टिकट दिया था।

प्रदेश के कई मंत्री विधायक हो चुके हैं संक्रमित
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। इसके संक्रमण से कोई नहीं बच पा रहा है। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी सरकार के करीब 10 मंत्री, 25 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, वन मंत्री विजय शाह, बैतूल में विधायक ब्रम्हा भलावी सहित कई नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

अब 28 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
 मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक के हिसाब से भी झटका लगा है। क्योंकि चुनाव से पहल ही उनकी एक सीट और कम हो गई, ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…