यह घटना सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। जहां आज से आठ दिन पहले अनिल नाम के युवक की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए धार से महिला अपने पति के साथ गांव आई हुई थी। लेकिन शादी के दौरान दूल्हे ने महिला के साथ कई बार रेप किया।

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां शादी समारोह में आई रिश्ते में अपनी भाभी के साथ दूल्हे ने रेप किया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी दूल्हे और उसकी बहन को शादी के तीसरे दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे ने अपनी ही शादी में भाभी से किया रेप
दरअसल, यह घटना सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। जहां आज से आठ दिन पहले अनिल नाम के युवक की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए धार से महिला अपने पति के साथ गांव आई हुई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि देवार इतना बड़ा हैवान निकलेगा कि वह अपनी ही शादी में भाभी के साथ रेप करेगा।आरोपी दूल्हा रिश्ते में मामा ससुर का लड़का है। 

महिला ने बताई हैवान दूल्हे की करतूत
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अनिल ने उसके साथ शादी से पहले कई बार दुष्कर्म किया। इस काम में उसकी बहन ने भी साथ दिया। शादी के बाद मैं अपने घर धार आ गई, लेकिन यहां आकर मेरी तबीयत खराब हो गई। फिर किसी तरह मैंने हिम्मत करके दूल्हे की करतूत पति को बताई। बता दें कि सोमवार को पति-पत्नी आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सावेर थाने में पहुंचे हुए थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार दोनों को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद दोनों को सलाखों के पीछे डाल दिया।