मध्यप्रदेश की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ पूरी घूमने आई थी। वह 23 नवंबर के दिन से थी लापता। समुद्र तट पर उसकी डैमेज बॉडी मिली। परिजनों ने रेप करने के बाद हत्या करने के लगए आऱोप। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल ( bhopal). ओडिसा के पुरी से सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां मध्य प्रदेश से आई युवती का शव पुरी समुद्र तट के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया था। दरअसल उसका किडनेप हो गया था। जिसमें अब परिवार ने मर्डर का केस दर्ज कराते हुए हाई लेवल जांच की मांग की है। बेटी का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था। पुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार के साथ घूमने आई थी बेटी, होटल से हो गई किडनैप
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश की निवासी एक युवती का शव पुरी के पेंथकाटा इलाके में 26 नवंबर के दिन बरामद किया गया था। जिसकी बॉडी भी सहीं हालत में नहीं थी फेस भी बिगाड़ दिया गया था। परिवार ने बताया था कि उनकी बेटी का अपहरण होटल से किया गया था जब वह 23 नवंबर को अपने होटल के कमरे से गीले कपड़े लेने के लिए गई थी पर वापस लौट कर नहीं आई तो पहले परिजनों ने आसपास खोजना शुरू किया। जब वो नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के बाद उसको बरामद करके परिजनो को इंफॉर्म किया गया था। उसकी पहचान घरवालों ने उसके कान मे पहनी बाली, हैंड बेंड और पांव के काले रिबन के आधार पर की।

रेप के बाद किया मर्डर, पुलिस ने नहीं किया सहयोग
घटना के बाद परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों ने रेप की वारदात करने के बाद हत्या की है और पहचान न हो इसके लिए उसके फेस के एसिड से जला दिया है। इसके अलावा परिजनों का कहना है कि ना ही ओडिसा पुलिस ने ना ही भोपाल पुलिस ने हमारी कोई मदद की। पुलिस ने शव बरामद होने के बाद उसके चोट पर ध्यान नहीं दिया और नार्मल डेथ बता दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद लड़की का शव सी साइड पर मिलने की बात बताई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वो सिर्फ इतना चाहते है कि उनकी बेटी के साथ इंसाफ हो और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

वहीं मामले की जांच कर रहे पुरी पुलिस अधिकारी वीके सिंह का कहना है कि घटना की वे गहराई से जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह सोमवार को 5 बजे बाद ही कोई भी जानकारी दे पाएंगे। पुलिस केस की जांच गंभीरता से कर रही है। वहीं घटना की जानकारी होने पर भोपाल में लोगों ने युवती के न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े- श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटनाः महिला ने पति को मार शव के किए 22 टुकड़े, बेटे संग मिल एक-एक पार्ट को लगाया ठिकाने