मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर (Alirajpur) में 6 साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दिया और उसी में धकेलकर ड्राइवर को जिंदा जलाकर मार डाला।

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर (Alirajpur) जिले में गुस्साई भीड़ ने एक गाड़ी में आग लगा दी और उसके ड्राइवर को आग की लपटों में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोग सड़क हादसे में छह साल की एक बच्ची की मौत से आक्रोशित थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसपी सखाराम सेंगर ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर बरझार चौराहे पर पिकअप वाहन से छह वर्षीय कांजी की कुचलकर मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर मगन सिंह (43) को पकड़ा और उसकी पिटाई की। इसके बाद वाहन में आग लगा दी और मगन सिंह को आग की लपटों में धकेल दिया, जिससे मगन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया।

यह भी पढ़ें- बारातियों को परोसना था काले हिरण का गोश्त, शिकार के बाद पुलिस से सामना हुआ तो चलाई गोली, तीन जवान शहीद

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
एसपी सेंगर ने बताया कि बाद में मगन सिंह को इलाज के लिए गुजरात के दाहोद ले जाया गया, लेकिन शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना के वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के छतरपुर से दर्दनाक खबर: 7 फेरों से पहले दुल्हन की मौत, परिवार ने लाल जोड़े की जगह उड़ाया कफन