इंदौर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजे बेचते हुए पकड़ा। पूछताछ में युवती ने कहा-साहब गांजा तस्कर का तो मेरा साइड बिजनेस है। क्या करूं पति की कमाई में घर नहीं चलता।

इंदौर, इंसान जरा से पैसे के लोभ में क्या कुछ नहीं करने लगता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया है। जहां पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजे बेचते हुए पकड़ा। पूछताछ में युवती ने कहा-साहब गांजा तस्कर का तो मेरा साइड बिजनेस है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने महिला को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला शहर के जिंसी चौराहे पर गांजा बेच रही है। पुलिस ने एएसआई रेखा यादव की टीम में दो लेडी कांस्टेबल को मौके पर भेजा। जहां उसको रंगेहाथ गिरफ्तार किया और उसको मल्हारगंज पुलिस थाने लेकर आ गई। उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया।

इस वजह से दो नंबर का काम करने लगी महिला
पूछताछ में महिला ने अपना नाम शाहीन और पति का नाम अमीन बताया। उसने बताया कि उसका पति मैकेनिक का काम करता है,लेकिन उसमें गुजर बसर नहीं हो पाता तो मैं गांजा बेचने का साइड बिजनेस करने लगी। सामने आया कि युवती यह धंधा काफी लंबे समय से कर रही है।