मध्य प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन सगे भाइयों समेत पांच युवकों ने एक नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की मीडिकल जांच कराकर अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

मुरैना. मध्य प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन सगे भाइयों समेत पांच युवकों ने एक नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया। फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की मीडिकल जांच कराकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

48 घंटे तक बारी-बारी किया रेप
दरअसल, हैवानियत का यह मामला मुरैना जिले में बानमोर थाना क्षेत्र के भूराडांडा गांव का है। जहां पर ये दरिंदगी वाली घटना हुई। बताया जाता है कि 4 अगस्त को बच्ची भुजरियां सिराने के लिए पास की नदी में गई हुई थी। यहीं से पांचों आरोपी ने बच्ची का अपहरण उसको जंगल में लेकर गए जहां 48 घंटे तक बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती
बच्ची की हालत इतनी बिगड़ गई की दरिंदे उसको जंगल में ही छोड़कर वहां से भाग गए। दर्द से चीखते हुए मासूम किसी तरह शाम को अपने घर पहुंची जहां उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद दूसरे दिन घरवाले बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे औरप आरपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने 10 घंटे में आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने पांचों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की। इसके बाद पांचों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर लिया। मुरैना पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि जानकारी मिलते ही मात्र 10 घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पांचों से पूछताछ की जा रही है।