फ़िल्म स्टार सलमानखान जैसी बॉडी बनाने की शौक एक युवक को भारी पड़ गई और वह अस्पताल पहुंच गया।

इंदौर( Madhya Pradesh).  फ़िल्म स्टार सलमानखान जैसी बॉडी बनाने की शौक एक युवक को भारी पड़ गई और वह अस्पताल पहुंच गया। दरअसल युवक को सलमान जैसा शरीर बनाने का शौक इस कदर चढा की उसने एक दवा दुकानदार के कहने ओर घोड़े को लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगवा लिया। जिसके बाद उसकी सेहत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला इंदौर के विजय नगर क्षेत्र का है। यहां के छोटा बांगड़दा निवासी जय सिंह दो माह से जिम जा रहा था। उनसे डाक्टर की सलाह के बगैर प्रोटीन और एक इंजेक्शन लिया, जो घोड़ों को लगाया जाता है। इसके बाद उसकी हालत बिगड गई। लिवर मैं सूजन आ गई और पेट दर्द होने लगा। बताया जा रहा कि एक दवा के दुकानदार ने उसे झांसे में लेकर घोड़े वाला इंजेक्शन लगवाया था।

दो महीने में बदल जाएगी बॉडी कहकर दिया गया था धोखा

जय सिंह को दवा दुकानदार ने इस कदर झांसे में लिया था कि वह कुछ समझ ही नही सका।उसने जय सिंह से कहा था कि प्रोटीन और इंजेक्शन लेने के बाद दो माह में चेंज नजर आने लगेगा। लेकिन पहला डोज लेने के बाद ही तबीयत खराब हो गई। अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि दुकान संचालक और कितने लोगों को इस तरह के डोज की सलाह दे चुका है।

डॉक्टर के पास पहुंचा तो सामने आई हकीकत
तबियत खराब होने के बाद जब जय सिंह डाक्टर के पास पहुंचा तो उसे दुकानदार के झांसे का पता चला। डॉक्टर ने बताया कि उसने जो इंजेक्शन लगाया है वह घोड़ों को लगाया जाता है।इस मामले में जयसिंह के परिजनों ने विजय नगर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने दुकान संचालक मोहित आहुजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।