मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव की तारीख यानी 3 नवंबर ज्यों-ज्यों करीब आ रही है, त्यों-त्यों राजनीति उबाल मारने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें वे ग्वालियर से सपा उम्मीदवार को मैदान से हटने की बोल रहे थे। हालांकि दिग्विजय सिंह ने इसमें किसी भी सौदेबाजी से साफ इनकार किया, लेकिन सपा प्रत्याशी ने दावा किया कि उसे 10 लाख रुपए का ऑफर दिया गया था।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस में ऑडियो-वीडियो जंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वे ग्वालियर से सपा प्रत्याशी रोशन मिर्जा को मैदान से हटने को बोल रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने ऑडियो को सत्य बताया, लेकिन यह भी कहा कि इसमें सौदेबाजी जैसा कुछ नहीं है। यह और अलग बात है कि मिर्जा दावा करते हैं कि उन्हें 10 लाख रुपए का ऑफर मिला था। इस मामले में शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिग्विजय सिंह ने कहा

ऑडियो में दिग्विजय सिंह रोशन मिर्जा से कहते सुने गए कि उनके लड़ने से भाजपा को फायदा होगा। इससे बेहतर होगा कि वे नाम वापस ले लें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसमें कोई लोभ या लालच नहीं था। यदि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता निर्दलीय फार्म भरता है, तो उसने निवेदन करके फॉर्म खिंचवाने की उनकी जिम्मेदारी बनती है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने मिर्जा से कहा था कि नगर निगम का चुनाव उसे लड़वाएंगे। इस मामले में शिवराज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस ऑडियो से साफ हो गया कि खरीद-फरोख्त कौन करता है। जो लोग उन पर आरोप लगाते हैं, वे खुद आरोपी हैं।

 मिर्जा का दावा 10 लाख का ऑफर मिला था
रोशन मिर्जा दावा करते हैं कि उन्हें कांग्रेस से 10 लाख रुपए का ऑफर मिला था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि चुनाव लड़ना नहीं आता है, क्यों लड़ रहे हो? मिर्जा ने कहा कि तब उन्होंने जवाब दिया था कि भारत में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। यह ऑडियो सपा हाईकमान को भेजा गया है। उसे सुनने के बाद ही ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।