मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, इसमें भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भी शामिल थे। मनोज ऑनलाइन गांजे की डिलीवरी मामले में अमेजन कंपनी पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए थे। इस कार्रवाई के बाद उनका तबादला भिंड से भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में कर दिया है। शनिवार की रात उन्हें भिंड से विदा किया गया। इस दौरान उनके साथियों ने शानदार विदाई का आयोजन किया।

भिंड। अब तक आपने गाजे-बाजे के साथ डोली में दुल्हन की विदाई देखी होगी। लेकिन, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) जिले में पुलिसवालों ने अपने ही कप्तान (पुलिस अधीक्षक) की अनोखे ढंग से विदा किया। भिंड के एसपी (SP) मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) का ट्रांस्फर (Transfer) हो गया है। इसके बाद उन्हें शानदार विदाई (farewell) दी गई। पुलिसकर्मियों ने एक डोली मंगवाई और उसे फूलों से सजवाया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़े मंगाए और एसपी मनोज को डोली में बैठाया गया। इसके बाद खुद पुलिसवालों ने उस डोली को उठाया और आगे बढ़े। रास्ते में खूब डांस किया गया। बाद में एसपी ने खुद पुलिसवालों के साथ डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, इसमें भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भी शामिल थे। मनोज ऑनलाइन गांजे की डिलीवरी मामले में अमेजन कंपनी पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए थे। इस कार्रवाई के बाद उनका तबादला भिंड से भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में कर दिया है। शनिवार की रात उन्हें भिंड से विदा किया गया। इस दौरान उनके साथियों ने शानदार विदाई का आयोजन किया।

एसपी को इस तरह विदाई दी गई
पुलिसकर्मियों ने एसपी सिंह को दुल्हन की तरह पालकी में बैठा कर ढोल बाजों के साथ विदा किया। डोली को फूलों से सजाया गया था। डोली इतनी आकर्षक तरीके से सजी थी कि हर कोई देखते रह गया। इस डोली को पुलिस के आला अधिकारियों ने उठाया और कार्यक्रम स्थल से लेकर पार्किंग स्थल में लगी मनोज सिंह की कार तक लेकर गए। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों ने डांस भी किया। बाद में एसपी भी डांस करते नजर आए।

नगाड़े की धुन पर थिरकते नजर आए पुलिसकर्मी
विदाई समोराह का एक वायरल सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें दिख रहा है कि एसपी की डोली को कंधे पर लेकर उनके साथी अधिकारी खूब झूम रहे थे। साथ ही ढोल नगाड़े की धुन पर पुलिसकर्मियों की बड़ी टोली नाच रही थी। साथी अधिकारी आईपीएस मनोज कुमार सिंह के साथ सभी खूब हंसी मजाक भी कर रहे थे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान और भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस ने भी शिरकत की।

"

गजब जिंदादिली: 67 साल पुरानी 28 रुपए की उधारी चुकाने अमेरिका से हरियाणा आया शख्स, पढ़िए दिलचस्प कहानी

एक विवाह ऐसा भी: DSP साहब दुल्हन को साइकिल पर बिठाकर ले गए, शादी में दिखी हजारों साल पुरानी संस्कृति की झलक