कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि लॉकडाउन का अच्छे से पालन नहीं करने की वजह से 1 अप्रैल 2020 से सभी घर में ताला लगाया जाएगा और सुबह और शाम अनाज, सब्जी मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद भी कोई नहीं माना घर के बाहर निकला तो उसे तत्काल गोली मार दी जाएगी। 

एमपी डेस्क। मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इंदौर 4, जबलपुर 2 और भोपाल में एक केस मिला। अब तक प्रदेश में 33 केस हो गए हैं। बीमारी की दहशत के बीच लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल का जायजा लिया। सबसे पहले वे बिट्टन मार्केट पहुंचे और चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की हौसलाअफजाई करने के बाद फल विक्रेताओं से बात की। इसके बाद शाहपुरा में पुलिसकर्मियों से सोशल डिस्टेंटिंग के पालन की बात की। मुख्यमंत्री ने कोलार इलाके में सफाईकर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्हें मास्क लगाकर रखने और पर्याप्त दूरी बनाकर काम करने कहा। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि लॉकडाउन का अच्छे से पालन नहीं करने की वजह से 1 अप्रैल 2020 से सभी घर में ताला लगाया जाएगा और सुबह और शाम अनाज, सब्जी मुहैया कराई जाएगी। 
इसके बाद भी कोई नहीं माना घर के बाहर निकला तो उसे तत्काल गोली मार दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


वायरल हुआ पोस्ट फेक है
जब हमने इसकी पड़ताल की तो सामने आया की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये अपील पूरी तरह फर्जी है। ऐसी कोई अपील नहीं की गई और ना ही ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है।

Scroll to load tweet…