पुलिस पूछताछ में भी अब तक शौक के अलावा और किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सरकारी कर्मचारी न होते हुए वर्दी का उपयोग किया और चाकू रखकर आम जगहों पर घूम रहा था, जो अपराध है। जिसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया है।

भोपाल (Madhya Pradesh) । गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने और अपने शौक पूरा के लिए पैरा कमांडो की ड्रेस पहनना एक युवक को भारी पड़ गया। खेती-किसानी करने वाले इस शख्स को वर्दी में नहर के किनारे घूमने देख आर्मी की खुफिया टीम ने आज पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे चूना भट्ठी पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस के सामने पूरी कहानी सामने आ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेती किसानी करता है युवक
पन्ना के अजयगढ़ का रहने वाला संदीप दीक्षित (25) खेती किसानी करता है। वह आर्मी में जाना चाहता था। लेकिन, उसका सिलेक्शन नहीं हो सका। इसके बाद अपने इस शौक को पूरा करने के लिए आर्मी की वर्दी बनवाई। ड्रेस में उसने पूरी तरह से पैरा कमांडो को दी जाने वाली वर्दी की हूबहू नकल थी। मोनो से लेकर कंधे पर थ्री स्टार तक लगावा लिया था।

वर्दी के सहारे लड़की के दिल में बनाई जगह
संदीप ने करीब डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से चूना भट्टी इलाके में रहने वाली एक लड़की से संपर्क में आया। उसने लड़की को बताया था कि वह पैरा कमांडो में कैप्टन है। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी। वो तीसरी बार भोपाल उससे मिलने आया था। बताया था कि वो पैरा कमांडो की ड्रेस पहनकर नहर के पास घूम रहा था, तभी आर्मी की इंटेलिजेंस टीम ने संदीप को पकड़कर चूना भट्टी पुलिस के हवाले किया।

शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
पुलिस पूछताछ में भी अब तक शौक के अलावा और किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सरकारी कर्मचारी न होते हुए वर्दी का उपयोग किया और चाकू रखकर आम जगहों पर घूम रहा था, जो अपराध है। जिसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया है।