बद्री प्रसाद के साले सचिन ने बताया कि उसके बहन पूजा की शादी 10 साल पहले बद्री से हुई थी। दोनों का एक बेटा है। बद्री का कई लड़कियां के साथ अवैध संबंध था। वो लाखों रुपए का कर्जदार था। बीमा क्लेम के लिए साजिश रची। 

राजगढ़. मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या करवा दी। कर्ज के जाल में फंसे पति ने पत्नी की हत्या महज इसलिए करवाई की उसे बीमा क्लेम के 35 लाख रुपए निकालने थे। हत्या के लिए उसने जिस तरह की साजिश रची वो पूरी तरह से फिल्मी है। हालांकि पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्या के साजिश रचने वाले आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ब्रद्री प्रसाद कर्ज के जाल में फंसा था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने पहले अपनी पत्नी का जून में 35 लाख रुपए का बीमा कराया और फिर उसकी हत्या की साजिश रचने लगा। बीमा क्लेम जल्दी कैसे मिले इसके लिए उसने गूगल पर सर्च किया और यूट्यूब पर वीडियो देखे उसके बाद हत्या की साजिश रची। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई लड़कियों से थे संबंध
बद्री प्रसाद के साले सचिन ने बताया कि उसके बहन पूजा की शादी 10 साल पहले बद्री से हुई थी। दोनों का एक बेटा है। बद्री का कई लड़कियां के साथ अवैध संबंध था। भोपाल की एक लड़की से साथ संबंध जो शादी करने का प्रेशर बना रही थी। लड़की कहती थी कि भोपाल में जो घर है उसे मेरे नाम करवा दो औऱ पूजा को छोड़कर मेरे साथ शादी कर लो। 

5 लाख में दी थी सुपारी
आरोपी ने पत्नी के नाम जो बीमा कराया था उसमें खुद को नॉमिनी बनाया था। बीमा क्लेम पाने के लिए बद्री ने पूरी तैयारी के साथ हत्या की प्लानिंग की थी। उसने 3 लोगों को 5 लाख रुपए में पत्नी पूजा के हत्या की सुपारी दी थी। जानकारी के अनुसार, उसने पूजा को मारने के लिए जो पैसे आरोपियों को दिए थे वो पैसे भी किसी से उधार लिया था। गोलू मीणा, शाकिर शाह और हुनरपाल सिंह को सुपारी दी थी। 

26 जुलाई को हुई हत्या
बद्री प्रसाद के प्लान के अनुसार, जहां हत्या होगी उस स्थान पर गाड़ी का इंडिगेटर चालू करके छोड़ देना। 26 जुलाई को बद्रीप्रसाद अपनी पत्नी को बाइक लेकर कुरावर थाना इलाके के माना जोड़ के पास पहुंचा। वहां उसने बाइक खराब होने की बात कहकर गाड़ी रोक दी। उसके बाद वो बाइक ठीक करवाने का बहाना करने लगा। इसी दौरान गोलू, शाकिर, हुनरपाल ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

ऐसे सामने आया सच
हत्या के मामले में ब्रदी प्रसाद ने अपने मौसेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बद्री प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने जब मौसेरे भाइयों की लोकेशन निकाली तो सभी लोग शहर के बाहर थे। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब बद्री प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। राजगढ़ के एडिशनल SP मनकामना प्रसाद ने बताया कि बद्रीप्रसाद मीणा ने केवल शातिराना अंदाज में पूजा की हत्या करवाई, बल्कि भाइयों से समझौते के नाम पर पैसे लेने के लिए उन्हें फंसाने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें- मेरी मौत की जिम्मेदार पिंकी और दीपा, इनकी करतूत मेरे मोबाइल में, ग्वालियर का सनसनी मामला