मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट का है। यहां दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। घर वालों को गुमराह करने के लिए अपनी चप्पल नदी में छोड़ दी थी जिससे परिजनों को लगे की वह नदी में बह गई है।

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से शादी करके थाने पहुंच गई और थाने में अपनी कहानी सुनाई जो हैरान कर लेने वाली थी। दरअसल, अलोट के नारायणी गांव की रहने वाली विष्णु बाई अपने बच्चों और पति को छोड़कर घर से चली गई। घरवालों को गुमराह करने के लिए उसने नदी के किनारे अपनी चप्पल उतार दी और प्रेमी के पास पहुंच गई। घर वालों को लगा कि वो नदी में बह गई है जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी। परिजनों की शिकायत पर महिला को खोजने के लिए NDRF को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन महिला को कोई पता नहीं चला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक युवक ने बताई सच्चाई
इस दौरान एक युवक ने बताया कि उसने विष्णुबाई को नदी में चप्पल उतारने के बाद किसी के साथ कार में जाते देखा है। इसके बाद परिजनों को शक हुआ कि वह किसी के साथ भाग गई। जिसके बाद मामले की शिकायत लेकर वो थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का फोन ट्रेस किया तो पता चला कि वो राजस्थान में है। 

दो दिन बाद खुद थाने पहुंची महिला
पुलिस महिला की तलाश कर रही थी लेकिन दो दिन बाद महिला अपने प्रेमी के साथ खुद थाने पहुंच गई। यहां उसने पुलिस को बयान दिया कि मैंने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी घनश्याम राठौर से शादी की है। अब मैं इसी के साथ रहना चाहती हूं।

7 साल पहले हुई थी शादी
विष्णु बाई की शादी बबलू प्रजापत से 7 साल पहले शादी हुई थी। विष्णु बाई प्रजापति के दो बेटे हैं। वहीं, विष्णु खजूरी देवड़ा गांव की रहने वाली है। जिस लड़के से उसने शादी की है वो राजस्थान का रहने वाला है। उसके रिलेटिव विष्णु के गांव में रहते हैं जहां वो आता था उसके बाद दोनों को प्रेम हो गया। इन दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसे भी पढ़ें- कौन है पायल सैमुअल जो सेनेटरी पैड में छुपाकर रखती थी मोबाइल, बॉथरूम से अजीब आवाजें सुन शॉक्ड रह गई पुलिस