मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड डीएसपी के बेटे और बेटी ने मेडिकल कॉलेज की छत से छलांग लगा दी।


रीवा. मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। यहां के रिटायर्ड डीएसपी के बेटे और बेटी ने मेडिकल कॉलेज की छत से छलांग लगा दी। जिसमें भाई की मौत हो गई। वहीं बहन गंभीर रूप से घायल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई की मौत, बहन की 5 जगह से टूटीं हड्डियां 
दरअसल, यह दर्दनाक घटना मंगलवार सुबह 6 बजे रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में हुई। जहां रिटायर्ड डीएसपी जगदीश प्रसाद मिश्रा पूजा मिश्रा और धनंजय मिश्रा अस्पताल के बच्चा वॉर्ड की छत पर चढ़े और वहां से एक साथ कूद गए। जहां दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि युवती दोनों पैर और हाथ की 5 जगह से हड्डियां टूट गई हैं। जिसका इलाज जारी है।

एक दिन पहले घर से हो गए थे लापता
पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई-बहन के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पिता की 6 पहले हत्या हो गई थी। जिसके बाद से वह दोनों तनाव में रहने लगे थे। धनंजय के पेंट की जेब से रीवा से सतना जाने वाली ट्रेन का सामान्य बोगी टिकट भी मिला है। भाई-बहन दोनों अपने घर से एक दिन पहले लापता हो गए थे। वह मूल रूप से खैर मझियार थाना बैकुंठपुर का रहने हैं।