मध्यप्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़की ने कुछ लड़कों की वजह से दुखी होकर अपने जन्मदिन पर आत्महत्या कर ली। 


टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक स्कूल के दबंग छात्रों ने अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की को इस कदर प्रताड़ित किया की उसने बदनामी के डर से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोपी बिना बताए युवती का जन्मदिन मनाने के लिए उसके गांव पहुंचे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

DJ की धुन पर लड़की का नाम लेकर नाच रहे थे लड़के
दरअसल, यह खौफनाक मामला टीकमगढ़ जिले से 55 किलोमीटर दूर थरबराना गांव में सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ 4 से 5 अज्ञात लड़के 22 दिसंबर को लड़की को बिना बताए युवती का जन्मदिन मनाने के लिए उसके गांव पहुंचे थे। जहां आरोपियों ने पहले तो युवती का नाम लेकर जमकर डीजे बजाकर हुड़दंग मचाया। फिर एक लड़के के साथ लड़की का नाम केक पर लिखकर काटा। इसके बाद हुड़दंगियों ने वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर भी वायरल कर दिया। इससे दुखी होकर लड़की ने खुदकुशी कर ली।

लड़की स्कूल जाते समय छेड़ते थे लड़के
वहीं दूसरी ओर पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लड़की को स्कूल आते-जाते समय कुछ लड़के उसे परेशान करते थे और इस मामले में भी वह लड़के शामिल थे। जतारा थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद परिहार ने मंगलवार को मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।