राजधानी भोपाल से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चौखट के सामने खुद को जिंदा जलाकर मौत के गले लगा लिया। प्रेमिका का नाम लेकर चीखता रहा, लेकिन कोई बाहर नहीं आया।

भोपाल, कहते हैं प्यार में कुछ सिरफिरे आशिक ऐसे भी होते हैं जो जरा सी बात पर खुद को मौत के हवाले कर देते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। आग में वह इतनी बुरी तरह झुलसा की उसकी तड़प-तड़ककर मौत हो गई। वजह यह थी कि दो दिन पहले उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर चली गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौत से पहले गर्लफ्रेंड का नाम लेकर चीखता रहा
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की है। जहां शनिवार सुबह विश्वकर्मा (22) नाम का युवक अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए उसके घर पहुंचा था। लेकिन यहां बाहर से उसे दरवाजा बंद मिला। इसके बाद बीच सड़क पर वह उसका नाम लेकर चीखता रहा। जब कोई नहीं आया तो उसने घर के बाहर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने उसका शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले भी दो बार कर चुका था सुसाइड की कोशिश
पुलिस की जांच में सामने आया है कि नीरज छोला मंदिर इलाके में रहता था। वह ऑटो ड्राइवर का काम करता था। नीरज जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। पिछले तीन साल से दोनों लिव इन में भी रह रहे थे। मृतक नशे का आदि था, वह पहले की कई बार ऐसी हरकतें कर चुका था। दोनों के बाद जब कभी विवाद होता तो मरने की धमकी देता था। इतना ही नहीं दो बार वह अपनी हाथ की नसें तक काट चुका था। इसी बात से नाराज होकर युवती उसे छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी।

गर्लफ्रेंड उससे मिलने निकली और प्रेमी की मौत
बताया जाता है कि जिस वक्त युवक ने खुद को आग के हवाले किया उस वक्त युवती घर पर नहीं थी। वह कुछ वक्त पहले ही नीरज से मिलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन जैसे ही उसे इस घटना के बारे में पता चला तो वह तुरंत लौटी। जिसके बाद उसे आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शाम की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।