मघ्य प्रदेश के सीधी से एक ऐसा ही हैरान वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी जीभ काटकर देवी मां के चरणों में चढ़ा दी। हैरानी तो जब हो गई तब मंदिर में मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल ना पहुंचाकर उसकी बेसुध हालत में पूजा-अर्चना करने लगे।

सीधी (मध्य प्रदेश). आस्था का कब अंधविश्वास में तब्दील हो जाए पता नहीं चलता है। जिसके चक्कर में आकर लोग तम-मन और धन सब बर्बाद कर लेते हैं। मघ्य प्रदेश के सीधी से एक ऐसा ही हैरान वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी जीभ काटकर देवी मां के चरणों में चढ़ा दी। हैरानी तो जब हो गई तब मंदिर में मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल ना पहुंचाकर उसकी बेसुध हालत में पूजा-अर्चना करने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रामीण इस घटना को चमत्कार मानने लगे 
दरअसल, यह शॉकिंग मामला सीधी जिले के गांव बघौड़ी का है, जहां एक लड़की गांव के देवी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। अचानक युवती ने मंदिर में पूजा करते-करते अपनी जीभ देवी मां को समर्पित कर दी। यह देखते ही लोगों में सनसनी मच गई। ग्रामीण इस घटना को चमत्कार मानने लगे और युवती की पूजा करने के लिए जुट गए। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग बोले-यह देवी जी का चमत्कार है।