मासूम अपने छत पर मोबाइल में गेम खेल रही थी। उसी दौरान पास में रहने वाला एक 15 साल का लड़का छत पर पहुंच गया। मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अश्लील हरकतें करने लगा।

भोपाल. राजधानी भोपल से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 6 साल की मासूम बेटी पूरी रातभर अपनी मां से चिपककर रोती रही, वह बारी-बारी यही कहती रही कि मम्मी पास सुला लो बहुत डर लग रहा है। वहीं बच्ची से जब पिता ने प्यार से पूछा बेटा अपने पापा को तो बताओ? किस बात का डर लग रहा है। पिर बेटिया ने कहा पापा उसने मेरे साथ गंदा काम किया है। पढ़िए एक मासूम बेटी की दर्दभरी कहानी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 घंटे सिसकती रही मासूम, किसी को कुछ नहीं बताया
दरअसल, दो दिन पहले भोपाल के करोंद में रहने वाली 6 साल की बच्ची के साथ उसके ही कॉलोनी के रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसको मार डालेगा। मासूम एक पूरा दिन तक सिसकती रही, लेकिन डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार शाम बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मासूम मोबाइल पर खेल रही थी गेम और पहुंच गया वो
बच्ची ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपने छत पर मोबाइल में गेम खेल रही थी। उसी दौरान पास में रहने वाला एक 15 साल का लड़का छत पर पहुंच गया। मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अश्लील हरकतें करने लगा। मासूम को जब दर्द हुआ तो वह रोने लगी, लेकिन आरोपी कहने लगा कि चुप नहीं हुई तो जान से मार डालूंगा। मासूम सिसकती ही लेकिन 24 घंटे तक किसी को नहीं बताया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कार जांच शुरू कर दी है।