मध्य प्रदेश के उपचुनाव में प्रदेश की दोनों ही पार्टियां जमकर रैलियां करने में जुटी हुई हैं। इसी दौरान डबरा में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा आयोजित थी। जिसमें शामिल होने जा रहे दो पूर्व मंत्रि बालेंदु शुक्ला और भगवान सिंह  का सड़का हादसा हो गया।

डबरा. मध्य प्रदेश के उपचुनाव में प्रदेश की दोनों ही पार्टियां जमकर रैलियां करने में जुटी हुई हैं। इसी दौरान डबरा में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा आयोजित थी। जिसमें शामिल होने जा रहे प्रदेश के दो पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला और भगवान सिंह का सड़का हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में दोनों नेताओं को गंभीर चोटें आई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही कार में बैठे थे दोनों नेता
दरअसल, यह हादसा डबरा के शमशाद टेकरी के पास हुआ। जहां एक कार में सवार बालेंदु शुक्ला और भगवान सिंह की गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आनन-फानन में दोनों पूर्व मंत्रियों और अन्य लोगों को ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। सही समय पर उपचार शुरू होने से हालात में सुधार है।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइवार से जा टकराई
राहगीरों का कहना है कि अचानकर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइवर से जा टकराई। हालांकि बाद में चालक ने कार पर काबू कर लिया। इस तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त गाड़ी टकराई थी उस दौरान सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था।