भोपाल के ईंटखेड़ी में एक चौराहे के नामकरण को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 22 साल के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इसमें 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों पर हत्या और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना बुधवार देर रात की है। 

भोपाल, मध्य प्रदेश. यहां के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में डोबरा गांव की एक सड़क के नामकरण को लेकर दो समाजों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 22 साल के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों पर हत्या और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यह है मामला...
एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि पाल समाज ने चौराहे पर सड़क के नामकरण को लेकर बोर्ड लगा दिया था। मीणा समाज ने इसका विरोध जताया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति बंदूक उठा लाया और उसने फायर कर दिया। इससे 22 साल के शुभम मीना की मौत हो गई। वहीं, 45 साल के करण मीना छर्रे लगने से घायल हो गए।