मध्य प्रदेश के उज्जैन में पूर्व विधायक के दामाद के घर हुई चोरी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक चोर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने कुछ गिफ्ट देना चाहता था। इसके लिए उसने चोरी का प्लान बनाया। उसने चोरी के माल में से 4 सोने की चूड़ियां अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दीं। लेकिन चोरी के समय एक साथी की चप्पल टूट गई। वो उसे वहीं छोड़कर चला गया। इसी सुराग ने चोरों को पकड़वा दिया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैप्चर हुई थी।

उज्जैन, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश के उज्जैन में पूर्व विधायक के दामाद के घर हुई चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक चोर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने कुछ गिफ्ट देना चाहता था। इसके लिए उसने चोरी का प्लान बनाया। उसने चोरी के माल में से 4 सोने की चूड़ियां अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दीं। लेकिन चोरी के समय एक साथी की चप्पल टूट गई। वो उसे वहीं छोड़कर चला गया। इसी सुराग ने चोरों को पकड़वा दिया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैप्चर हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोहे की टॉमी से तोड़ा था घर का दरवाजा...
पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक शिवनारायण जागीरदार के दामाद शरद पंडया देवास रोड स्थित सनराइज सिटी में रहते हैं। वे फार्मा कंपनी में काम करते हैं। 24 जून को वे अपने काम से शहर से बाहर थे। इसी दौरान मकान सूना देखकर चोर 5 लाख रुपए के गह ने और कुछ नगदी चोरी करके ले गए थे। इसमें से एक चोर ने सोने की 4 चूड़ियां अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थीं। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई थी। साथ ही एक चोर की घटना के वक्त चप्पल टूट गई थी। वो उसे वहीं छोड़कर चला गया। इसी सुराग से पुलिस चोरों तक पहुंच गई।

पड़ोसी की छत से कूदकर भागे थे..
पुलिस के अनुसार, जाते समय चोर पड़ोसी की छत से कूदने के बाद सीढ़ियों के रास्ते नीचे आए थे। यहीं से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला था। पुलिस ने चोरों के मोबाइल की लोकेशन निकलवा ली थी। चोरों में एक बेगमबाग का है, जबकि दूसरा मकोड़ियांआम क्षेत्र में रहता है। चोरों ने पूछताछ में 6 चोरियां कबूल कीं। ये दोनों पहले छोटी-मोटी चोरियां करते थे। बाद में बड़ी चोरियां करने लगें।